छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के बोनस की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। होली का त्यौहार छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किसानों की धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान करते हुए तकरीबन 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गयी है।
राज्य सरकार के इस फैसले से त्यौहार के अवसर पर राज्य के किसान परिवारों में खुशियां दोगुनी बढ़ गयी हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुसार उनकी सरकार अन्नदाताओं के आत्मसम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने किसानों से जो वादे किये थे, उसे पूरा करते हुए अब धान खरीदी की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह सरकार की प्रतिबद्धता और किसानों की मेहनत का सम्मानजनक प्रतीक है।

होली पर बोनस राशि का भुगतान होने से किसानों में खुशियों की लहर
होली जैसे बड़े त्यौहार के अवसर पर बोनस राशि का भुगतान मिलने से किसान परिवारों में खुशियाँ छा गयी हैं जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इससे राज्य के लाखों किसान घरों में रंग और उल्लास का माहौल दोगुना हो गया है। सरकार की यह पहल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ ही राज्य की समग्र विकास यात्रा को भी तेजी देगा। जानकारी के अनुसार तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि का यह भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगी।
किसान सम्मेलन के दौरान किया गया अंतर राशि भुगतान की घोषणा
बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में हाल ही में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत तकरीबन 10,324 करोड़ रुपये की धनराशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस सम्मेलन के तहत यह जानकारी दी गयी कि अभी तक तकरीबन 25 लाख 28 हजार लाभार्थी किसानों को कृषक उन्नति योजना फायदा प्रदान किया गया है। जैसे कि सभी जानते हैं कि किसान लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब किसानों को यह धनराशि धान खरीदी के बोनस की अंतर राशि के तौर पर दी गई है।
राज्य सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक राहत के साथ-साथ आगामी फसल सीजन की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। लाभार्थी किसानों का कहना है कि होली के त्यौहार के मौके पर बैंक खाते में धनराशि आने से उनके परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है और साथ ही वे अब होली के त्यौहार को अधिक उत्साह के साथ मना सकेंगे।
CM Mahila Rojgar Yojana 2026 [₹10,000 to ₹2 Lakh] – How to Apply?
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 Subsidy, Application Process and Eligibility
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने की किसानों की हित में एक पहल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि राज्य के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाना ही राज्य की प्राथमिकता है। उनका कहना है कि जब राज्य के किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तभी प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी विकसित होगी और सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को होली की शुभकामनाएं दी और यकीन देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सरकार द्वारा किसानों के हित में ही फैसला लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री के अनुसार धान उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत की सही कीमत देना सरकार की जिम्मेदारी है और अंतर राशि का यह भुगतान इसी दिशा में उठाया गया पहला कदम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा।
किसानों से की बैंक खाते चेक करने की अपील
राज्य सरकार की तरफ से किसानों से अपने-अपने बैंक खातों की जांच करने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार ज्यादातर किसानों के बैंक खातों में भुगतान की राशि पहुंच चुकी है। इसके अलावा जिन किसानों को अभी तक अंतर राशि का लाभ नहीं मिला है , उनको भी जल्द ही अंतर राशि प्राप्त हो जाएगी।
KVS Tier 2 Exam 2026 (Out), KVS NVS Tier 1 Result 2026 Released Today
Pradhan Mantri Dhan Dhanya Krishi Yojana (PMDDKY) 2026: Eligibility, Benefits & Application Process
गांवों की आर्थिक गतिविधि में होगी बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था में सुधार
विशेषज्ञों का कहना है कि धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान इतनी बड़ी राशि के रूप में होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार आयेगा। उनका मानना है कि किसानों के पास नकद राशि होने पर वे खेती से जुड़े उपकरण, बीज, खाद और अन्य आवश्यक की चीजे आसानी से खरीद सकते हैं। इससे स्थानीय बाजारों में खेती से सम्बंधित आवश्यक की चीजों की खरीद-फरोख्त बढ़ेगी और रोजगार के अवसरों में भी तेजी होगी।